Followers

Tuesday, 23 February 2016

मेरी बहन




मेरी बहन

एक परी है छोटी सी प्यारी सी
सबकी अम्मा बनकर रहती
बहन बहन कह कर मुझको समझाती
जादू की छड़ी लिये
सबका मन बहलाती
पापा को भी डांट लगाती
छोटी सी ये नन्हीं परी मेरी बहना कहलाती
खूब सताया था इसको बचपन में
खूब रूलाया भी था
याद है एक बार सीढी से गिराया भी था
लड़ते खेलते संग इसके पूरा बचपन बिताया था
जवानी के न जाने
कितने राज़ो का हमराज बनाया था
आज बहन बड़ी हो गयी
सयानी गुड़िया और सयानी हो गयी
नन्हीं परी को पंख मिले हैं
उंचे गगन के रंग मिले हैं
नन्हीं परी में खूब समझ है
आज समझ आता है
बहन तू छोटी होकर भी कितनी बड़ी है
मेरी अम्मा तो आज भी तू है
तू न हो तो अधूरी हूँ
बहन तू संग मेरे है
इसलिये आज भी खड़ी हूँ
खूब नाचे खुशियाँ तेरे आंगन में
तू यूँ ही उड़ती रहे
जब जब तू पथ में थकेगी
तेरी ये मोटी बहन साथ मिलेगी
हाथ थाम तेरा फिर तुझे ले बढ़ चलेगी
आबाद रहे तेरा दामन
यही दुआ हर वक़्त करेगी....!!!!!!!!!!! नीलम !!!!!!!!!!!!!

No comments:

Post a Comment